BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लड भडोल क्षेत्र के दलेड गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज से कलश यात्रा के साथ हुआ 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ।

लड भडोल क्षेत्र के दलेड गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज से कलश यात्रा के साथ हुआ 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ।



जी हां पाठकगण, लड्ड भडोल इलाके के दलेड गांव के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज कलश यात्रा के सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
बाबा लाल गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में किया जा रहा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन।


29 जुलाई को पूर्णाहुति तथा विशाल भंडारे का किया जाएगा आयोजन।

जी हां पाठकगण, श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दलेड में बाबा लाल गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में किया जा रहा है। आज लक्ष्मी नारायण मंदिर में कलश यात्रा भी आयोजित की गई। कलश यात्रा दलेड गांव से चप्पलू होती हुई लड भडोल के महामाया मंदिर पहुंची और भजन कीर्तन तथा शहनाई वादन के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची।
कथावाचक व्यास नंद नंदन वृंदावन वाले अगले 7 दिन तक करेंगे कथा वाचन।
जी हां पाठकगण, अगले 7 दिनों तक कथावाचक व्यास नंद नंदन वृंदावन वाले अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन करेंगे।
श्रीमद् भागवत कथा में आप सब भी है आमंत्रित।

जी हां दोस्तों, 7 दिन तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा में आप सब आमंत्रित हैं। बाबा लाल गिरी जी ने क्षेत्रवासियों को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंच कर श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर कथा का आनंद लेने और पुन्य फल प्राप्त करने का आग्रह किया है।

जी हां क्षेत्रवासियों, 29 जुलाई को श्रीमद्भागवत कथा का समापन कार्यक्रम होगा जिसमें पूर्णाहुति तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बाबा लाल गिरी जी महाराज के अनुसार क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए अब हर वर्ष श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।


इस अवसर पर आंचल शर्मा, विजयकांत शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, अश्वनी शर्मा, सुरेंद्र सोनी तथा प्रताप चौहान विशेष रुप से मौजूद रहे।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM बाबा लाल गिरी जी महाराज की ओर से आप सब को लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में पधारने का निमंत्रण देता है। धन्यवाद।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111

Comments

Post a Comment