BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लड भडोल के Gsss के विद्यार्थियों ने उत्साह से मनाया world Biodiversity day

लड भडोल के  Gsss  के विद्यार्थियों ने  उत्साह  से मनाया  World Biodiversity day


 आज 22 मई 2019 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में  विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया और  विद्यार्थियों व अध्यापक वर्ग ने पूरे जोश के साथ इसमें भाग लिया  ।

 बाजार मे लगाए गए  नारे तथा विभिन्न प्रतियोगिता का स्कूल में किया गया आयोजन  ।

इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने हेतु बच्चों द्वारा स्थानीय लड भडोल बाजार मे नारे लगाए गए । बच्चों का  उत्साह तथा  अध्यापकों का निर्देशन काबीले तारीफ था ।  प्रधानाचार्य श्री वासुदेव जसवाल ने स्कूल के प्रांगण से रैली को झंडी दिखाकर  रवाना किया ।

रैली में विधार्थीयों के   ईलावा इको क्लब प्रभारी सुनील भलारिया, एन सी सी अधिकारी प्रताप सिंह, सिक्योरिटी  अध्यापक गोविन्द विष्ट,एन  एस एस प्रभारी  शमशेर सिंह,अशोक कुमार, संजय कुमार, विशाल उपाध्याय , अनुज  शर्मा, हकीकत राय, अश्विनी,विजय जसवाल, वलदेव सिंह, मदन, गफुर मोहम्मद, अनिल, गुलशन ,सुषमा कटो, अनिता देवी, रितु, वंदना  बिनता उपाध्याय  आदि स्कूल के सभी  सदस्यों ने भाग लिया ।इसी के साथ स्कूल में विधार्थीयों के मध्य भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन तथा पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़ जढ कर भाग लिया ।

सराहनीय कार्य है जनता को जागरूक करना करना 

विश्व विविधता दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल के विधार्थीयों व अध्यापक वर्ग ने जनता को जागरूक करके सराहनीय कार्य किया है । लड भडोल न्यूज डॉट कॉम इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल के विद्यार्थियों तथा  अध्यापक वर्ग को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देता  है और आशा करता है कि भविष्य में भी वह ऐसी सरुचिपुर्ण गतिविधियों का आयोजन करते रहेंगे ।
oq

Comments