BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लड भडोल के कुड महादेव मंदिर में 28 और 29 को लगेगा मेला

लड भडोल के नागेश्वर महादेव मंदिर में 28 और 29मई को लगेगा मेला , होगी प्रतियोगिता ।

तुसां सबनी जो न्युंदर ।   

                              

 लड भडोल के प्रसिद्ध नागेश्वर  महादेव मंदिर जिसे कुड महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, वहाँ पर 28मई और 29मई 2019 को मेले का दो दिवसीय  आयोजन किया जा रहा है ।आप सब मेला कमेटी की और से  आमंत्रित है ।



खेल प्रतियोगिता का होगा  आयोजन सभी टीमें 27मई2019 शाम को 6 बजे तक करवाऐं नाम दर्ज ।

मेले के  इलावा मेला कमेटी नगुल महादेव मंदिर खेल प्रतियोगिता जैसे वॉलीबाल, कुश्ती तथा रस्साकसी का भी आयोजन कर रही है ।

इच्छुक टीमें 27मई2019 टाईम 6 बजे PM तक नाम दर्ज करवा सकते हैं  ।इसके बाद कोई भी enrty नहीं की जाएगी ।

खेल प्रतियोगिता की जानकारी  इस प्रकार हैं वॉलीबाल टूर्नामेंट: -

सीनियर टीम की enrty fees 500रूपये होगी ।विजेता टीम को 5100 रुपये  ईनाम तथा ट्रॉफी  और मोमेंटो दिया जाएगा ।

उपविजेता टीम को 3100 रूपये ईनाम तथा ट्रॉफी और मोमेंटो दिया जाएगा ।

जूनियर टीम की entry fee ।प्रवेश शुल्क 300 रुपये  होगा ।

विजेता टीम को 3100 रूपये नकद, ट्रॉफी और मोमेंटो दिया जाएगा ।

अम्पायर का निर्णय  अंतिम  और मान्य होगा । मेला कमेटी का सबसे निवेदन है कि खेल को खेल भावना से ही खेला जाए । मेले को सफल बनाने के लिए  अपना सहयोग दे ।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क करें: -

अनिल चौहान -8219579076

अजय कुमार -9625070202

 सुनील कुमार -9817213107

लक्की जय शिवा - 9817822148.

                                                                                           अजय कुमार उप प्रधान

                     
              

कुड मेले की ओपनिंग करेंगे लड भडोल के उपप्रधान श्री अजय कुमार उर्फ नीटू और मेले का समापन करेंगे माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा।          माननीय विधायक प्रकाश राणा             
    मेला कमेटी के प्रधान संजीव कुमार शर्मा उर्फ (मीनू )है तथा उपप्रधान जय शिवा  है( लकी) और सचिव अनिल कुमार चौहान है और महासचिव अजय कुमार उर्फ( नीटू )  है।                                        

                  संजीव शर्मा प्रधान उर्फ मीनू
              

                   जय शिवा लकी उपप्रधान

               

  अनिल उर्फ अन्नू महासचिव       
                                                


         

महासचिव अजय  उर्फ नीटू

Ladbharolnews.com स्थानीय जनता से निवेदन करता है कि मेले में पधारे  और इसे सफल बनाऐ और आनंद  उठाऐं ।     

                              

ऊँ नम: शिवाय 




Comments