BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लड भडोल क्षेत्र के खड़ियार पंचायत बाग डोल गदयाडा में धूमधाम से मनाया गया जागरण व मेला ।

युवक मंडल व्यास ने किया था आयोजन  ।                         शनिवार  25मई2019 को खडियार के बाग डोल गदयाडा में धूमधाम से जागरण मनाया गया । जागरण के  मुख्य कलाकार चंम्बा से  नाटी किंग काकू ठाकुर व कुल्लू की मशहूर गायिका सुनीता भारद्वाज । जागरण में दोनों ने  अपनी प्रस्तुतियों से समय बांध दिया । लोग झूम झूम उठे ।   

                     आप वीडियो भी देख सकते हैं।

जागरण के साथ ही भंडारे का आयोजन  भी किया गया था ।व्यास युवा क्लब के प्रधान  अभय ठाकुर  और सचिव लेखराज राणा, सलाहकार बालम राम सकलानी, प्रधान शेर सिंह विष्ट, सचिव दलवीर सिंह ठाकुर  ने लोगों को जागरण में आने  और सहयोग देने  के लिए  धन्यवाद दिया है ।
जागरण व मेले के सफल आयोजन के लिए
LADBHAROLNEWS.COMव्यास युवा क्लब को बधाई देता है और सामाजिक विकास में  उनके योगदान की सराहना करता है ।

Comments

Post a Comment