BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

लड भडोल के H.G.N public school का रिजल्ट रहा बहुत बढ़िया छात्र अभिभावक व अध्यापक गण हुए निहाल

लड भडोल के H.G.N  PUBLIC SCHOOL का RESULT रहा बहुत बढिया  छात्र अभिभावक   व अध्यापक गण हुए निहाल                                                                               लड भडोल के hgn public school का result रहा बहुत बढिया । छात्र, अभिभावक व अध्यापक गण हुए  निहाल 

आज दिन में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया है ।लड भडोल के hgn public school के प्रबंधक प्यार चन्द ठाकुर जी के अनुसार परिक्षा परिणाम बहुत बढिया रहा है ।जो कि 97%है ।

गौरव रहे प्रथम, आरुषी दूसरे तथा शरुती पराशर तीसऱे पर रही है          
गौरव वरवाल प्रथम रहे उनके नंबर 700से 668

इसमें गौरव वरवाल प्रथम रहे हैं उनके 700से 668 नम्बर है ।यह बहुत ही जहीन छात्र है पहले  इनका सिलेक्शन सैनिक स्कूल के लिए भी हुआ था ।

दूसरे स्थान पर है  आरुषी इनके 700से 642 नम्बर है ।तीसरे स्थान पर शरुती पराशर इनके 700से 617नम्बर है । चौथे स्थान पर पल्लवी(613अंक)तथा पांचवें स्थान पर वंशिका जम्वाल (596अंक)रही है ।

स्कूल प्रबंधक प्यार चन्द ठाकुर जी ने सभी छात्र -छात्रऔ उनके परिजनों तथा  अध्यापक वर्ग को बधाई दी ।
 मिंटू शर्मा तैण  9817742111

Comments

Post a Comment