BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

अलर्ट! पंडोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी

डैम प्रबंधन ने 22 से 27 अप्रैल तक पानी छोड़े जाने की जारी की चेतावनी

अलर्ट! पंडोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी
मंडी।पंडोह डैम प्रबंधन (Pandoh Dam Management) ने 22 से 27 अप्रैल तक डैम से पानी छोड़े जाने की चेतावनी (Warning)  जारी की हैं। इस संदर्भ में डैम प्रबंधन ने प्रशासन (Administration) को सूचित कर दिया है और प्रशासन ने अपने स्तर पर अलर्ट (Alert) जारी कर दिया है।  व्यास नदी पानी का स्तर बढ़ने से किसी भी समय पंडोह  डैम के गेट खोले जा सकते  इस बारे मैं  पंडोह विद्युत मैकेनिकल मंडल बीबीएमबी के सीनियर अधिशासी अभियंता राजेश हांडा ने बताया की  कोई भी व्यक्ति जहां सेे ब्यास नदी का पानी गुजरताा
है जैसे  कि काण्ढा पतन  नेरी लांगना कोठी चुल्ला  सांडा पत्तन ऊटपुर  घटोड   त्रिवेणी महादेव  मंदिर  नदी के आर-पार से ना गुजरे और ना ही अपने मवेशियों  को यहां  लाएं अगर किसी ने अपने डेरे नदी के किनारे बना रखे हैं तो तुरंत हटा ले  सभी लोगों को आगाह किया जाता है कि  नदी के  किनारे ना जाएं  अपना बचाव  स्वय करें धन्यवाद

Comments