BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

कल 21 अप्रैल 2019 रविवार को माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक स्वागत अभिनंदन


जोगिन्द्रनगर की जनता को संबोधित करेंगे प्रदेश मंत्रीमंडल में सिंचाई एव जन स्वास्थ्य बागवानी   एवम सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर जी छोटी काशी मंडी से सांसद व भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा जी जोगिन्द्रनगर विधान सभा क्षेत्र के  ऊर्जावान विधायक प्रकाश राणा जी,  पूर्व लोक निर्माण मन्त्री ठाकुर गुलाब सिंह जी जिला भाजपा महामंत्री भाई पंकज जमवाल जी भी  इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे  आप सब से  निवेदन है  आप सब अधिक  से  अधिक संख्या में  इस कार्यक्रम में पधारे  ।
कल 21 अप्रैल 2019 रविवार को माननीय मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर का हार्दिक स्वगात अभिनंदन ।

Comments