BREAKING NEWS:

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जगदीश कुमार ने चमकाया लडभड़ोल का नाम शॉटपुट में सिल्वर और डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

Image
लडभड़ोल। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के होनहार छात्र जगदीश कुमार ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मंडी जिला और लडभड़ोल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जगदीश कुमार ने प्रतियोगिता में शॉटपुट में सिल्वर मेडल तथा डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि के चलते उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन महाराष्ट्र में किया जाएगा। जगदीश कुमार की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक देवेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने जगदीश कुमार को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, मंडी जिला और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। लडभड़ोल की इस खेल प्रतिभा को हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं! 🏅🇮🇳

राहत भरी खबर! लडभङोल में बाहरी राज्यों से लौटे 27 लोगों के रेंडम सैंपल की रिपोर्ट निकली नेगेटिव!


4 जुलाई को तहसील मुख्यालय लडभङोल में मोबाइल टेस्टिंग व्हीकल के जरिए अभी हाल ही में बाहरी राज्यों से 12 लोग लौटे  27लोगों के रेंडम सैंपल लिए गए थे
जिनमें 13 पुलिस कर्मचारी और 2 पुलिस में सफाई कर्मचारी 12 अन्य है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न गांवों का दौरा करके सर्दी जुखाम से पीड़ित लोगों की एक सूची तैयार की थी जिनके रेंडम सैंपल लिए गए थे। राहत की बात यह है की इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव निकली है। माता सिमसा की कृपा ऐसे ही बनी रहे। जय मां सिमसा। 
धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM




महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments