BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लडभड़ोल तहसील के अंतर्गत पंडोल में कार और बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल !


लडभड़ोल पंडोल के समीप एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग सड़क पर गिर गए। इनमें से एक व्यक्ति की दाहिनी टांग की हड्डी टूट गई है। पुलिस के मुताबिक कांगड़ा जिले के जमानाबाद के रहने वाले रजनीश कुमार (40) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत में बताया है कि गत 25 मार्च को पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह संजय कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे पंडोल के पास पहुंचे तो वहां एक कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में संजय कुमार को गंभीर चोटें आईं और उनकी दाहिनी टांग की हड्डी टूट गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक टक्कर मारने वाले कार चालक की पहचान मातवर सिंह राणा निवासी लडभड़ोल तहसील के रूप में हुई है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। 

Comments