BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लडभड़ोल के गोरा में मंगलवार को दो विदेशी पैराग्लाइडर खेतों में आ उतरा। अचानक आसमान से पैराग्लाइडर को अपने खेतों में उतरता देख ग्रामीण हैरान रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा)सील मुख्यालय लडभड़ोल के गोरा में मंगलवार को दो विदेशी पैराग्लाइडर खेतों में आ उतरा। अचानक आसमान से पैराग्लाइडर को अपने खेतों में उतरता देख ग्रामीण हैरान रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि इस इमरजेंसी लैंडिंग में पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है। विदेशी पैराग्लाइडरो की पहचान कजाकिस्तान के रहने वाले अलेक्स और युवरा के रूप में हुई है। अलेक्स और युवरा ने विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से अपनी उड़ान भरी थी। उड़ान भरते हुए वह रास्ता भटक कर हवा के बहाव के साथ लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गोरा में तरफ पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। मौसम को खराब होता देख पैराग्लाइडरो ने सूझबूझ दिखाई और गोरा गांव के समतल खेतों को देखते हुए वहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया गांव में अचानक किसी विदेशी पैराग्लाइडर के उतरने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में विदेशी पायलट अलेक्स ने स्थानीय लोगों को बताया कि खराब मौसम के कारण हवा में उड़ान जारी रखना खतरे से खाली नहीं था, इसलिए उसे मजबूरी में यह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।


Comments