BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल क्षेत्र में एक व्यक्ति के अचानक दूसरी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया हैं।


लडभड़ोल क्षेत्र में एक व्यक्ति के अचानक दूसरी मंजिल से गिरने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान सुशील (40) निवासी बनोडी जिला कांगड़ा के रूप में हुई हैं। घायल व्यक्ति लडभड़ोल में किराए के कमरे में रहता है और जेसीबी आपरेटर का काम करता है। व्यक्ति दूसरी मंजिल में खड़ा था और उसका पांव फिसला और नीचे दूसरी मंजिल से जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। जहां इमरजेंसी सेवाओं में पर तैनात डॉ रजत शर्मा सहित स्टाफ नर्स ने व्यक्ति का उपचार किया और व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर कर दिया गया है। उधर लडभड़ोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई है। इस बार में पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति के गिरने की जानकारी पुलिस को मिली है और पुलिस इस मामले में छानबीन करने में जुट गई हैं।

Comments