BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभडोल के समीप कतकल नाला में दमकल विभाग जोगिंदरनगर की टीम ने एक गाय को रेस्क्यू किया है।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) तहसील मुख्यालय लडभडोल के समीप कतकल नाला में दमकल विभाग जोगिंदरनगर की टीम ने एक गाय को रेस्क्यू किया है। बता दें कि वीरवार सुबह के समय संजय कुमार निवासी कुणी लडभड़ोल अपनी गाय को गांव की कुछ दूरी पर कतकल के पास चराने छोड़े हुए थे। उस दौरान उस गाय का पांव फिसला और नीचे कतकल नाला में जा गिरी। उस दौरान संजय कुमार ने तुरंत दमकल विभाग जोगिंदर नगर की टीम को फोन कर सूचित किया गया। तुरंत प्रभाव से दमकल विभाग जोगिंदरनगर के प्रभारी लेख राम भारद्वाज मौके पर आप अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और जिसके बाद उन्होंने इस गाय का रेस्क्यू रखा और उसके बाद इस गाय को कर बचा लिया गया हैं। गाय को सुरक्षित रेस्क्यू करने पर संजय कुमार ने दमकल विभाग का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया। दमकल विभाग जोगिंदरनगर के प्रभारी लेख राम भारद्वाज ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से गायब करने की जानकारी मिली थी और इसके बाद टीम द्वारा वहां जाकर रेस्क्यू जारी किया गया और गाय को सही सलामत रेस्क्यू कर गए के मालिक को गाय सौंप दी गई हैं।







Comments