BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बैजनाथ में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर चढियार को मिला तहसील का तोहफा, मुल्थान की 8 पंचायतें बीड़ थाना में शामिल

 


लडभड़ोल/बैजनाथ/ (मिंटू शर्मा) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैजनाथ के लिए कई घोषणाएं कीं, जबकि कर्मचारियों के हाथ मायूसी लगी। सीएम ने यहां कर्मचारियों के लिए कोई भी ऐलान नहीं किया। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ के लिए घोषणा करते हुए ऐलान किया कि चढियार सबतहसील को अपग्रेड कर तहसील बनाया जाएगा। तत्वानी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। पपरोला-बैजनाथ के लिए बाइपास रोड का निर्माण किया जाएगा। संसाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।

चढियार में पीडब्ल्यूडी का उपमंडल बनाया जाएगा। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी का भी निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मैलपट्टी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। मुल्थान की आठ पंचायते बीड़ थाना के तहत आएंगी। भेड़ व बकरी पालने वालों के लिए चारगाहें विकसित की जाएंगी। उधर, कर्मचारियों और पेंशनरों को आस थी कि पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम एरियर और डीए का ऐलान करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों में रोष है।

25 हजार सरकारी नौकरियां

मुख्यमंत्री ने बैजनाथ में ऐलान किया कि सरकारी क्षेत्र में आने वाले समय में 25 हजार पद भरे जाएंगे। युवाओं को रोजगार से जोडऩा सरकार की प्राथमिकता है और इसी को ध्येय मान सरकार आगे बढ़ रही है।






Comments