BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवक मंडल गोलंवा के युवाओं द्वारा 25 जनवरी व 26 जनवरी 2025 का आयोजन समस्त पंचायत व इलाका वासियो के सहयोग से गोलवा स्कूल मे मनाया जा रहा है आप सभी क्षेत्रवासी आमंत्रित।



लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवक मंडल गोलंवा के युवाओं द्वारा 25 जनवरी व 26 जनवरी  2025 का आयोजन समस्त पंचायत व इलाका वासियो के सहयोग से  गोलवा स्कूल मनाया जा रहा है। जिसमें गोलवा स्कूल के बच्चों द्वारा संस्कृत कार्यक्रमों के साथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। एंट्री फीस ₹800  विनर प्राइस ₹11000 , Runner प्राइस 8100 ₹ आपकी गरिमा पूर्ण उपस्थिति के बिना यहां राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अधूरा है। आप सभी क्षेत्रवासी परिवार सहित इस उत्सव के मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोलावा के प्रांगण में आमंत्रित है। हम सभी युवक मंडल के सदस्य आपके इस सहयोग के लिए सदैव आभारी है। कार्यक्रम का शुभारम भी मुख्य (अतिथि कैप्टन विनोद राणा बीडीसी सदस्य) द्वारा 25 जनवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे होगा। कार्यक्रम का समापन 26 जनवरी 2025 मुख्य अतिथि हमारे लोकप्रिय विधायक जोगिंदर नगर विधानसभा (श्री प्रकाश राणा जी) द्वारा 2:00 बजे किया जाएगा। आयोजक:-प्रधान युवक मंडल गोलवा एवं समस्त युवक मंडल गोलंवा तहसील लडभड़ोल जिला मंडी हिमाचल प्रदेश। अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।9816479746  9817284812



Comments