BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जोगिंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत रोपडी-कलैहडू के गांव पट्टा निवासी की ढांक से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया हैं।


 जोगिंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत रोपडी-कलैहडू के गांव पट्टा निवासी की ढांक से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को लोकू राम 60 वर्षीय निवासी पट्टा नंगीबांई गांव से शादी समारोह में शरीक होने गया था और जब घर वापस लौट रहा था तो,उस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति का पांव फिसलने वे कारण नीचे ढांक से गिर गया। शादी से लौट रहे अन्य लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति को गिरा हो पाया और तो,108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर ले जाया गया। बुजुर्ग को गहरी चोटें लगने के कारण जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं लडभड़ोल पुलिस ने इस मामलें में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं और पोस्टमार्टम हेतु शव कब्जे में ले लिया गया हैं। इस बार में पुलिस थाना जोगिंदरनगर प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं और मामलें की जांच की जा रही हैं।

Comments