BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा का तबादला, मनोहर लाल होंगे बैजनाथ के डीएसपी


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)बैजनाथ में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था में बेहतरीन सुधार लाने वाले डीएसपी अनिल शर्मा का सरकार ने तबादला कर दिया है। उन्होंने यहां पर इसी साल मई में पदभार संभाला था। डीएसपी अनिल शर्मा पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बेहतरीन काम किया। साथ ही उन्होंने राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी के सहयोग से इस हाइवे में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रोजेक्ट को भी धरातल पर उतारा है। बीड़ में डीएसपी अनिल शर्मा के कार्यकाल में 25 सीसीटीवी कैमरे लगे थे।

Comments