BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला बाग पंडोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)राजकीय उच्च माध्यमिक  पाठशाला बाग पंडोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर  प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर  मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। मुख्य अध्यापक ने उनका टोपी व समृति चिन्ह प्रदान कर  स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर  ने कहा वार्षिक पारितोषिक समारोह बच्चों के सालाना परिश्रम का आईना होता है। छात्रों को बड़ी उत्सुकता के साथ इस दिन का इंतजार रहता है। उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया कि अपने मां-बाप के सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करें । उन्होंने कहा कि आज  का विद्यार्थी कल के भारत का भविष्य है जीवन ठाकुर ने शिक्षकों से अनुरोध किया की बच्चों में अनुशासन देश प्रेम की भावना कूट कूट भरें। इस अवसर पर मुख्य  अध्यापक द्वारा वार्षिक रिपोर्ट  पढ़ी गई । बच्चों द्वारा रंगा रंग प्रस्तुतियां दी गई।   अंत में मुख्य अतिथि द्वारा अपने कर कमलों द्वारा बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया।









Comments