BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लड भड़ोल महाविद्यालय में पी.टी.ए. कार्यकारिणी गठित

 


लड भड़ोल महाविद्यालय में पी.टी.ए. कार्यकारिणी गठित 
राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में अध्यापक अभिभावक संघ की तीसरी आम बैठक में सत्र 2024-25 के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके अंतर्गत श्री राजकुमार प्रधान, श्री राजू उप-प्रधान, प्रो. संजीव कुमार सचिव, श्रीमती मीना देवी उप-सचिव तथा श्रीमती तारा देवी को कोषाध्यक्षा के रूप में चुना गया। इसके अतिरिक्त श्री बशीर खान, डॉ. मुनीष ठाकुर, प्रो. तिलक शर्मा,  प्रो. पंकज कुमार, डॉ. प्रीति तथा प्रो. अनीता शर्मा कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में चुने गए। इस मौके पर पी.टी.ए. प्रधान ने महाविद्यालय में इतिहास, अंग्रेजी व गणित के दो वर्षों से रिक्त पड़े पदों के सम्बंध में चिंता जताई तथा सरकार से इन रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने नवनिर्मित कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने पी.टी.ए. कार्यकारिणी से महाविद्यालय व विद्यार्थियों के हित में सहयोग की अपेक्षा जताई।

Comments