BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

कृपया ध्यान दें जरूरी सूचना बिजली उपभोक्ता अपनी KYC कार्यालय में आकर 15-12-2024 से पहले करवा लें


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि विद्युत उपमंडल लड भड़ोल के अंतर्गत आने वाले सभी घरेलू और हॉटल बिजली उपभोक्ता अपनी KYC इस कार्यालय में आकर 15-12-2024 से पहले करवा लें। इसके लिए अपना आधार कार्ड और बिजली का बिल साथ लायें। जो उपभोक्ता  KYC नहीं करवाएंगे उन्हें

बिजली बोर्ड द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जाएगा।

Comments