BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

पुलिस चौकी लडभड़ोल में नए चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने संभाला पदाभार लडभड़ोल।


लडभड़ोल।
पुलिस चौकी लडभड़ोल में नए चौकी प्रभारी द्वारा कार्यभार संभाल लिया गया है। अब पुलिस चौकी लडभड़ोल का सारा कार्यभार नए चौकी प्रभारी रमेश कुमार देखेंगे। शुक्रवार को पुलिस चौकी लडभड़ोल में सब इंस्पेक्टर अनिल कटोच ने नए चौकी प्रभारी रमेश कुमार का स्वागत किया और उन्होंने पदाभार ग्रहण किया। बता दे कि एएसआई रमेश कुमार इससे पहले ओट पुलिस थाना में सेवाएं दे रहे थे। उनका वहाँ से ट्रांसफर होने के बाद लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी का जिम्मा सोपा गया हैं। पत्रकारों से चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने चौकी में कार्यभार संभाला है और लडभड़ोल क्षेत्र के लोगो की पुलिस चौकी संबंधित समस्याओं को नियमानुसार निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधिक घटनाओं से जुड़े और नशे का काला कारोबार करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात और वाहन पार्किंग को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि आने जाने वाले वाहनों और राहगीरों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने क्षेत्र के लोगो को कहा कि पुलिस से डरे नहीं बल्कि पुलिस का सहयोग करें।


Comments