BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय महाविद्यालय लड़ भडो़ल में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा 'संविधान दिवस' के उपलक्ष पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।


 लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा )राजकीय राजकीय महाविद्यालय लड़ भडो़ल में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा 'संविधान दिवस' के उपलक्ष पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।  इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार व प्राध्यापक  डॉ.  मुनीष ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया इसके साथ-साथ उन्होंने छात्रों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सचेत रहने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम की संयोजिका   डॉ. प्रीति ने बताया कि महाविद्यालय में संविधान व देश प्रेम थीम के तहत काव्य पाठ, समूह गान व समूह नृत्य आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समुह गान व समुह नृत्य में बी ए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल हुए । जबकि काव्य पाठ प्रतियोगिता में  स्वाती और महक संयुक्त रूप से प्रथम स्थान जबकि  दीक्षा व पल्लवी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफल रही। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार व प्राध्यापक  डॉ.  मुनीष ठाकुर ने विभिन्न विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।







Comments