BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लड़भड़ोल महाविद्यालय में ‘गरिमा के साथ वृद्धावस्था’ पर शपथ का आयोजन


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में ‘गरिमा के साथ वृद्धावस्था’ पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को वजुर्गों के प्रति सम्मान के सम्बन्ध में शपथ

दिलाई। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र असैम्बली द्वारा वर्ष 1990 से 01 अक्तूबर को प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध व्यक्ति दिवस के रूप में

मनाया जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रो. डॉ. मुनीष ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें वृद्ध व्यक्तियों का

सम्मान करना चाहिए तथा उनके साथ यथासंभव वक्त बिताकर उनके अनुभव और ज्ञान का भी लाभ लेना चाहिए। महाविद्यालय

प्राचार्य ने कहा कि वजुर्गों के प्रति सम्मानपूर्वक व्यवहार भारतीय दर्शन की विशेष पहचान है तथा हम सबको इसे बरकरार रखना

चाहिए।

Comments