BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

ग्राम पंचायत सिमस की संतान दात्री माता सिमसा में दो दिन पहले पहुंची महिला ने रविवार को दुकानदार पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया हैं

 


लडभड़ोल :- ग्राम पंचायत सिमस की संतान दात्री माता सिमसा में दो दिन पहले पहुंची महिला ने रविवार को दुकानदार पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया हैं। लडभड़ोल पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता दिल्ली निवासी कृति बंसल पत्नी अमित गुप्ता ने बताया कि दुकानदार के घर के साथ रह रहे थे और जब वह मंदिर से दर्शन करके वहां लौटे तो,इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी मंगवाई और अपना गाड़ी में समान डाल रहे थे तो,उस दौरान पीछे से एक टेंपो आ गया और टेंपो वाले ने हॉर्न बजाय इसके बाद दुकानदार वहां आया और महिला के साथ गाली गलौज करने लगा। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि इस संबध में ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल को बताया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रधान विवेक जसवाल ने महिला श्रद्धालु से इस संबध में बात की। उधर, लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने महिला के बयान भी कलम बंद किए हैं और आगामी कार्रवाई इस मामले में शुरू कर दी हैं।

Comments