BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया।


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। इस समापन समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाचार्य भी शशि शर्मा ने की। सर्वप्रथम एनएसएस प्रभारी अनिता भारद्वाज ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस सात दिवसीय शिविर में 55 स्वयंसेवियों में भाग लिया। जिसमें (32  छात्राएं व 23 छात्राओं ने भाग लिया। उसके पश्चात स्वयंसेवियों छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एनएसएस प्रभारी  राकेश बरवाल ने शिविर के व्यस्तम कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन  प्रातः प्रभात फेरी उसके उपरांत व्यायाम व योगी प्राणायाम,दिन में प्रोजेक्ट वर्क फिर वौद्धिक सत्र व शाम के समय खेल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवियों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार दिया। इस शिविर में रिया स्वयंसेवी का पुस्कार दिया गया। इस दौरान सभी स्कूल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।





Comments