BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल के धरडेरा गांव में रात को घरों में फेंके जा रहे पत्थर, अब पुलिस ने किया ड्रोन तैनात, देखें तस्वीरें

 


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) लडभड़ोल क्षेत्र के एक गांव के लोग एक अजीब घटना से परेशान हैं। यहां रात होते ही लोगों के घरों पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन घरों पर पत्थर फेंकने की क्या वजह हो सकती है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत और चिंता का माहौल है।

लडभड़ोल क्षेत्र के धरडेरा गांव में पिछले तीन हफ्तों से हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं ने गांववासियों को परेशानी में डाल दिया है। रात होते ही अज्ञात शातिर लोग मकानों के आसपास पत्थर फेंकते हैं। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी लडभड़ोल में भी दी है।घटना के जानकारी मिलने के बाद लडभड़ोल

घटना के जानकारी मिलने के बाद लडभड़ोल पुलिस ने कई बार क्षेत्र का दौरा किया। हालाँकि पुलिस के सामने तो ऐसी कोई घटना सामने नहीं आयी लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है की पुलिस के जाने के बाद भी लोगों के घरों में पत्थर मारे गए है।इस रहस्यमयी घटना को सुलझाने के लिए लडभड़ोल पुलिस ने अब हाईटेक तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने ड्रोन की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिशें तेज कर दी हैं। लडभड़ोल पुलिस ने अब ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र की निगरानी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। हालांकि, अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है, लेकिन उनका दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आप यह हाई- टैक खबर ladbharolnews .com पर पढ़ रहे है। दरडेरा निवासी विजय, अनिल, रोहित, दीप कुमार और विश्वजीत ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद भी पत्थर फेंके गए, जिससे उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से अपील की है कि इस मामले का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए ताकि गांव में शांति बहाल हो सके।

चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने कहा कि पुलिस लगातार जांच कर रही है और ड्रोन के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। हालांकि, फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। आप ladbharolnews.com के पेज को फॉलो करें।




Comments