BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय उच्च पाठशाला सिमस के प्रधानाचार्य शेर सिंह राणा ने हाल ही में आयोजित हुई विभिन्न ज़ोनल खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहे सिमस पाठशाला के विद्यार्थियों को बधाई दी और साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन करने पर उनका हौंसला बढ़ाया

 


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) बुधवार को राजकीय उच्च पाठशाला सिमस के प्रधानाचार्य शेर सिंह राणा ने हाल ही में आयोजित हुई विभिन्न ज़ोनल खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहे सिमस पाठशाला के विद्यार्थियों को बधाई दी और साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन करने पर उनका हौंसला बढ़ाया । प्रधानाचार्य ने कहा कि पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की कमी होने के कारण भाग लेने के लिए चयन प्रक्रिया में कोई विकल्प नहीं होता है , मुश्किल से खेलों के लिये टीमें बनाई जाती हैं , इस के बावजूद छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है । इस प्रदर्शन के लिए शारीरिक शिक्षक विनोद जसवाल और अन्य सभी अध्यापकों को बधाई देते हुए प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उन्हें खेल कूद के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई दी ।

Comments