BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोपडी-कलैहडू के गांव गाहरू में वीरवार को एक व्यक्ति की गऊशाला से तेदुओं की खाल सहित शक्तिमान गन वैध लाइसेंस के बरामद हुई हैं।


 लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोपडी-कलैहडू के गांव गाहरू में वीरवार को एक व्यक्ति की गऊशाला से तेदुओं की खाल सहित शक्तिमान गन वैध लाइसेंस के बरामद हुई हैं। मामलें की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना जोगिंदरनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोगिंदरनगर पुलिस के नेतृत्व में काम कर रही थी। एक व्यक्ति को अवैध शिकार और जंगली जानवरों के अवशेषों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति से जप्त की गई सामग्री तेदुआ की खाल: लंबाई 6 फीट 7 इंच बंदूक शक्तिमान गन, वैध लाइसेंस के साथ आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 51(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई वन्यजीवों की रक्षा और हमारी प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डीएफओ जोगिंदरनगर कमल भारती ने बताया कि मामलें में जोगिंदरनगर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया हैं और वन विभाग के आरओ ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर रिपोर्ट उनके समक्ष पेश की हैं।

Comments