BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लड भडोल महाविद्यालय के छात्रों ने शैक्षविक भ्रमि के दौरान काांगडा ककला पररसर में पुरातत्ि विभाग के सहयोग स्िच्छता अवभयान चलाया।

 


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल के विद्यार्थियों ने अपने तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कांगड़ा के ऐतिहासिक किला परिसर में पुरातत्व विभाग के सहयोग से स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के पहले दिन सबसे पहले कांगड़ा के प्रसिद्ध मंदिर में माता ब्रजेश्वरी के दर्शन किए, तत्पश्चात उन्होंने कांगड़ा के ऐतिहासिक किले में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर किला परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस मौके पर शैक्षणिक भ्रमण के संयोजक प्रो. संजीव कुमार तथा पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों तथा मौजूद लोगों को स्वच्छता के महत्व के संदर्भ में संबोधित किया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों ने किला परिसर में साफ सफाई भी की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय से प्रो. पंकज तथा डॉ. प्रीति भी मौजूद रहे। महाविद्यालय तथा विद्यार्थियों की ओर से शैक्षणिक भ्रमण के संयोजक ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को उनके समस्त सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।




Comments