BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जेबीटी वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन श्रेणी के तहत बैच आधार पर भरे जाएंगे 28 पद

 


जेबीटी वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन श्रेणी के तहत बैच आधार पर भरे जाएंगे 28 पद

जोगिंदर नगर, 25 सितंबर: प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन श्रेणी के अंतर्गत बैच आधार पर 28 पद भरे जाने हैं। जिनमें सामान्य श्रेणी से 19, अनुसूचित जाति के पांच, अनुसूचित जनजाति से एक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 3 पद शामिल हैं। ये सभी पद वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन श्रेणी के अंतर्गत बैच के आधार पर भरे जाने हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर सुमित ने बताया कि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी ने बैच आधार पर वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन श्रेणी के तहत कनिष्ठ बुनियादी शिक्षक (जेबीटी) के 28 पद अधिसूचित किये हैं। जिनमें सामान्य श्रेणी से 19, अनुसूचित जाति के पांच, अनुसूचित जनजाति से एक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 3 पद शामिल हैं। इन पदों के लिये सामान्य श्रेणी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी का बैच वर्ष 2015, अनुसूचित जाति श्रेणी का बैच वर्ष 2016 तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी का बैच वर्ष 2017 तक मांगा गया है। अधिसूचित इन जेबीटी पदों के लिये शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से जेबीटी या डीएलएड में दो वर्ष का डिप्लोमा तथा टैट पास होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी द्वारा अधिसूचित इन जेबीटी पदों के लिये निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले आवेदक 30 सितंबर, 2024 से पहले अपना नाम ऑनलाइन माध्यम से रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर में पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें ताकि उनके नाम को भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदक को ऑनलाइन पंजीकरण करवाने में असुविधा हो या फिर अधिसूचित जेबीटी पदों के संबंध में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो किसी भी कार्य दिवस पर रोजगार कार्यालय जोगिन्दर नगर से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

Comments