BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

आईटीआई जोगिन्दर नगर में बताई प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नशे से दूर रहने का भी किया आह्वान, हिम समाचार एप्प को भी करवाया डाउनलोड

 


जोगिंदर नगर, 18 जुलाई: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के जोगिन्दर नगर स्थित सहायक लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के माध्यम से आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण (आईटीआई) जोगिन्दर नगर स्थित डोहग में प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। साथ ही प्रशिक्षु विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा इस बारे व्यापक जन जागरूकता लाने का भी आह्वान किया। इसके अलावा प्रदेश सरकार की हिम समाचार एप्प को भी डाउन लोड करवाया गया।

इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक लोक संपर्क अधिकारी जोगिन्दर नगर राजेश जसवाल ने बताया कि आईटीआई जोगिन्दर नगर स्थित डोहग में आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग के माध्यम से प्रशिक्षु विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, स्वयं रोजगार योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। युवाओं से जहां सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाने तो वहीं दूसरे लोगों को भी इन योजनाओं से संबंधित जानकारी को साझा करने का आह्वान किया गया।

राजेश जसवाल ने बताया कि इस दौरान समाज में विभिन्न तरह के नशे की प्रवृति बारे भी जागरूक किया गया। आईटीआई के प्रशिक्षु विद्यार्थियों से समाज में फैले विभिन्न तरह के नशे के प्रचलन से बचने तथा दूसरे बच्चों व युवाओं को भी जागरूक करने पर बल दिया। नशे के सेवन से न केवल व्यक्ति मानसिक व शारीरिक तौर पर अक्षम होता है बल्कि इसका सीधा प्रभाव परिवार की आर्थिकी तथा भावी भविष्य पर भी पड़ता है। युवाओं से नशे की प्रवृति से दूर रहकर समाज को जागरूक करने का भी आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करने के लिए शुरू किये गए हिम समाचार एप्प को भी डाउनलोड करवाया गया। इस एप्प के माध्यम से जहां प्रतिदिन सरकार की विभिन्न गतिविधियों एवं निर्णयों की जानकारी उपलब्ध रहती है तो वहीं विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
इस मौके पर संस्थान के अनुदेशक वंदना चोपड़ा, लव जंबाल, सुनीता, रमेश नेगी, मधु वर्मा, कल्पना वर्मा, महेश, मोनिका सहित संस्थान के विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षु विद्यार्थी मौजूद रहे।




Comments