BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

मंडी-पठानकोट एनएच पर ऐहजू के पास छात्रा से छीना झपटी का प्रयास, कार सवारों ने 20 फीट तक घसीटा

 


जोगिंदर नगर:-  मंडी-पठानकोट एनएच पर ऐहजू के पास दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा से कार सवार पंजाब के तीन लोगों ने चेन, मोबाइल और पर्स छीनने का प्रयास किया। इस छीना झपटी में शातिर युवती को कार के साथ करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गए। वहीं, जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में शातिरों ने कार से एक स्कूटी सवार महिला और होमगार्ड जवान को भी कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए गुम्मा में कार सवार तीनों युवकों को दबोच लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। घायल छात्रा को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक ऐहजू के समीप सड़क किनारे कालेज की छात्रा शुक्रवार दोपहर बाद 3:00 बजे 20 वर्षीय नेहा वर्मा निवासी गांव सूजा संद्राहल पंचायत मटरू पंचायत घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। छात्रा को अकेला पाकर बैजनाथ की तरफ से बिना नंबर एक कार आई और युवती से छीना झपटी करने गली। युवती का बैग गले में पहने हुए होने के कारण वह इसे छीनने में सफल नहीं हो पाए तो शातिरों ने कार चला दी और युवती को अपने साथ ही घसीटते हुए 20 मीटर तक ले गए और युवती यहां सड़क पर गिर गई। जिस कारण वह चोटिल हो गई। इसके बाद शातिर जोगिंद्रनगर की तरफ चले गए। जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में बीचबचाव में आए होमगार्ड जवान मौके पर स्कूटी सवार महिला को भी तेज रफ्तार कार से कुचलने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे यहां जाम लग गया। होमगार्ड जवान ने एक शातिर को दबोच ही लिया था कि शातिर ने मौके पर खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। इसी तरह अपरोच रोड के समीप भी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए बिना नंबर वाली कार में नंबर भी लगा चुके थे, लेकिन पुलिस ने गुम्मा में नाकाबंदी कर कार समेत तीनों युवकों को दबोच लिया। तीनों ही युवक पंजाब के बताए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल की जा रही है। युवती के लिखित बयान के आधार पर पुलिस अपनी छानबीन आगे बढ़ाएगी।

Comments