BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जरूरी सूचना इस बार 3 दिन होगा शीतला माता मंदिर दलेड का मेला जून 23 24 25 आप सभी क्षेत्रवासी आमंत्रित हैं

 


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) शीतला माता मंदिर मेला का शुभ आरंभ रविवार को दलेड निवासी महंत द्वारा किया जाएगा  । उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति की  धरोहर है ।
यह जानकारी हमें रमेश शर्मा द्वारा दी गई 
है। उन्होंने कहा इस बार वालीबॉल रस्साकसी, मटका फोड़ खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। मेले के समापन अवसर पर 25 जून को स्थानीय विधायक प्रकाश राणा मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

नोट:- विजेताटीम को 7100 ₹
उप विजेताटीम को   3100₹
Entry 600₹
अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें
बीनू रांगडा -99826 72966
रमेश शर्मा 7018388415
रेफरी का निर्णय अंतिम निर्णय होगा।

Comments