BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

महिलाओं की समूह गायन प्रतियोगिता में महिला मंडल रिहडू नकेहड़ बना विजेता राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के दौरान महिला मंडलों के लिए आयोजित हुई समूह गायन प्रतियोगिता


 जोगिन्दर नगर, 02 अप्रैल-राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर महिलाओं के लिए समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला मंडल रिहडू नकेहड़ की टीम विजेता रही जबकि महिला मंडल जलपेहड़ डिबणू दूसरे तथा महिला मंडल कोटरोपी तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया।

यह जानकारी महिलाओं की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजन समिति की संयोजक एवं प्रधानाचार्य आईटीआई ई. नवीन कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि 3 व 4 अप्रैल को महिलाओं की लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए जहां समय 7 से 10 निर्धारित रहेगा तो वहीं प्रतिभागियों की संख्या 20 होनी चाहिए।





Comments