BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जरूरी सूचना लडभड़ोल क्षेत्र के रिहडू के रिशु को बीमारी के लिए मदद की अपील ।


तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के:- त्रिशु जो कि रिहडू गांव, ग्राम पंचायत  पिहड बेढलु  का रहने वाला है।  पिता का नाम राहुल है, त्रिशू बहुत दिनों से बीमार चल रहा है, लडभड़ोल न्यूज़ की टीम को कुछ देर पहले ही पता चला कि यह बच्चा बीमार है और इसकी राइट साइड की किडनी खराब है
डॉक्टरों का कहना है
यदि इस बच्चे का ऑपरेशन नहीं हुआ तो इसकी लेफ्ट साइड वाली किडनी को भी खतरा बना रहेगा , यह बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता है, परिवार ऑपरेशन का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं है,,
परिवार की आस अब समाज से है।
हम सभी इसी समाज मे रहते है जब समाज मे कोई ऐसी विपदा में हो तो हम सभी का सामाजिक दायित्व व कतर्व्य बनता है हमारे से जो भी बन पड़े (10,50, 100 ....रुपए) से इस परिवार की आर्थिक सहायता कर इस बच्चे के जीवन को बचाने में सहयोग कर पुनीत कार्य करें।

 जो इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं कृपया ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
आप सभी का छोटा सहयोग भी इस बच्चे को नया जीवन देगा।
धन्यवाद जी।।
 Googal pay number  8263950641
Account number 35170441973  
IFSE SBIN0005163


 

Comments