BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभड़ोल।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उटपुर में लडभड़ोल पुलिस द्वारा बच्चों को नशे के खिलाफ,कानून व्यवस्था ट्रैफिक व्यवस्था, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा व अनेक चीजों के बारे में जागरूक किया गया

 


लडभड़ोल।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उटपुर में लडभड़ोल पुलिस द्वारा बच्चों को नशे के खिलाफ,कानून व्यवस्था ट्रैफिक व्यवस्था, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा व अनेक चीजों के बारे में जागरूक किया गया।स्कूल पधारने पर प्रधानाचार्य मीनू सूद ने चौकी प्रभारी अनिल कटोच का स्वागत भी किया।पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने सभी बच्चों व अध्यापकों को एक-एक कर सभी चीजों के विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था,स्कूल यातायात सुरक्षा, यातायात नियम, बढ़ते नशे के प्रचलन के खिलाफ व साईबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया।इसके आलावा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बच्चों को समय का महत्व व अनुशासन के ऊपर ध्यान देने को कहा जिसके चलते बच्चे आने वाले समय मे अपने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि अगर आप सभी परिश्रम, दृढ़संकल्प, अनुशशित व समय के महत्व इन सबको साथ ले के चलते है तो कोई भी मुकाम आपसे दूर नही।





Comments