BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सांडा से लापता हुई विवाहित महिला को पुलिस टीम ने बैजनाथ से ढूंढा,परिजनों के हवाले किया



लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत उटपुर के गांव सांडा से बीते शुक्रवार को लापता हुई एक विवाहित महिला को पुलिस टीम ने बैजनाथ के चौबीन चौक से ढूंढ निकाला है,और इस महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है।सांडा से अचानक लापता महिला का पता लगाने में लडभड़ोल पुलिस कामयाब हुई है।वहीं स्थानीय पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की,और जांच में पाया गया,विवाहित महिला टैक्सी कर लडभड़ोल वापिस बैजनाथ से आई और उसने क्षेत्र के एक निजी बैंक से पैसे निकाले और इस ही टैक्सी में दोबारा बैजनाथ के लिए रवाना हो गई।जहां लडभड़ोल पुलिस ने महिला की हलचल का पता चला तो इस दौरान पुलिस ने बैजनाथ पुलिस को फोन किया और इस महिला को बैजनाथ के चौबीन चौक से बैजनाथ पुलिस और लडभड़ोल पुलिस की मदद से ढूंढ निकाला गया।जिसके बाद पुलिस चौकी लडभड़ोल में महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है।इस बारे में डीएसपी पधर संजीव सूद ने बुधवार को बताया कि परिजनों द्वारा विवाहित महिला की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।जिसके बाद लडभड़ोल पुलिस ने महिला का पता लगाया और महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Comments