BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

बधाई हो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठ शाला गोलवां के तीन छात्रों ने उतीर्ण की NMMS परीक्षा l


 लडभड़ोल:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठ शाला golwan k तीन छात्रों ने उतीर्ण की NMMS परीक्षा l
8 वी कक्षा की पायल ने 114 अंक , इशांत ने 106 अंक तथा कृति ने 105 अंक लेकर यह परीक्षा पास की l
9 वी से 12 वी तक इन छात्रों को प्रति वर्ष 12000 की छात्र वृत्ति केंद्र सरकार प्रदान करेगी l

प्रधान आचार्य अजय राठौर ने इस परीक्षा को पास करने पर छात्रों तथा अभिभावकों को बधाई दी l इस परीक्षा को पास करने मे विज्ञान अध्यापिका श्री मति राज कुमारी, समाज सस्त्र के अध्यापक श्री रमेश चंद तथा श्री जीत सिंह, गणित के अध्यापक श्री रविंद्र सिंह जी के बच्चों के मार्ग दर्शन   अतिरिक्त कक्षाओं की अहम भूमिका रही l

Comments