BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जरूरी सूचना लडभड़ोल क्षेत्र की ऊटपुर पंचायत में स्थित सांडा पत्तन पुल पर शनिवार से तीन दिन के लिए यातायात बन्द रहेगा।


 लडभड़ोल क्षेत्र की ऊटपुर पंचायत में स्थित सांडा पत्तन पुल पर शनिवार से तीन दिन के लिए यातायात बन्द रहेगा।लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के सांडापत्तन रोड़ पर बने 180 मीटर लम्बे इस सांडापत्तन पुल की फिटनेस के लिए लोड़ जांच का काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिसके चलते 24 जून से लेकर 26 जून तक कार्य पूरा होने तक पुल में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।उन्होंने कहा कि जिसके लिए उपमंडला अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दरनगर द्वारा परमिशन प्राप्त हो गई है।उन्होंने कहा कि जिसके चलते विभाग ने यह निर्णय लिया है।उन्होंने इस दौरान क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील की है।

 

Comments