BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी के दिशा निर्देशों अनुसार मंडी जिला में भांग उखाडो अभियान जोरों शोरों से चला हुआ है,


लडभड़ोल:-  डीसी मंडी अरिंदम चौधरी के दिशा निर्देशों अनुसार मंडी जिला में भांग उखाडो अभियान जोरों शोरों से चला हुआ है,साथ ही मंडी जिला को नशा मुक्त करवाने के लिए "भांग उखाड़ो अभियान"शुरू किया गया है।इसी कड़ी में लडभड़ोल में तहसील कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस चौकी लडभड़ोल के कर्मचारियों द्वारा पुलिस कर्मी संजय कुमार की अगुवाई में "भांग उखाड़ो अभियान" तहसील कार्यालय के इर्द-गिर्द उगी भांग के पौधों को जड़ से उखाड़ आ गया और स्थानीय पुलिस कर्मचारियों द्वारा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। स्थानीय पुलिस चौकी लडभड़ोल के कर्मी संजय कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है और अगर ऐसे में युवा पीढ़ी समाज को नशा मुक्ति का संदेश दे तो इससे बेहतर क्या हो सकता है।इस दौरान तहसील कर्मचारियों में मुकेश कुमार,कांति शर्मा और स्थानीय पुलिसकर्मियों में सुरेंद्र कुमार संजय कुमार विजय कुमार ने अपना सहयोग दिया।




 

Comments