BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

H.G.N सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा


 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं  कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया जिसमें H.G.N सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल  का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्म सिंह ने बताया कि मार्च 2023 में आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में विद्यालय के 07 बच्चों ने भाग लिया उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया विधालय के  छात्रा ऋषिका ने 700 में से 660 अंक  (94 प्रतिशत)  लेकर  में प्रथम स्थान हासिल किया वही अंचल ने  619 (88 प्रतिशत) अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि इशांत ने 87.57% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के अन्य सभी बच्चों ने भी दसवीं कक्षा की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की lविद्यालय के प्रधानाचार्य धर्म सिंह ने बच्चों की सफलता पर उन्हें और अभिभावको एवम समस्त स्टाफ को बधाई व मुबारकबाद दी l उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में बच्चों को मेरिट में लाने के लिए HGN परिवार हमेशा प्रयासरत रहेगा ,  उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही इन होनहार छात्रों को विधालय में आमंत्रित करके पुरस्कृत किया जाएगा  l

Comments