BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिंदरनगर /लडभड़ोल में चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, जम्मू -कश्मीर के डोडा जिले के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


  जोगिंदरनगर में चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश,

जम्मू -कश्मीर के डोडा जिले  के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार





जोगिंदरनगर  पुलिस ने
अंतरराज्यीय चोर गिरोह का
पर्दाफाश कर जम्मू-कश्मीर के
डोडा जिले के दो आरोपियों को
पकड़ा है जिनसे  लाखों के
गहने और नकदी बरामद की गई है।
गिरोह के प्रदेश के कई जिलों में हुई
चोरी से तार जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस इसमें कुछ और लोगों की
मिलीभगत होने का भी दावा कर रही है  उपमंडल के
लडभड़ोल क्षेत्र की  कथोण पंचायतों में हुई चोरी में चुराई कुछ नकदी और गहने भी
पुलिस ने बरामद किए हैं।
जोगिंदरनगर पुलिस  थाना के अधीन तीन पुलिस चौकियों के जवानों ने सरकाघाट सड़क पर नाकाबंदी की
थी। इस दौरान बाइक पर सवार
गिरोह के दो युवकों को हिरासत में
लेकर उनसे पूछताछ की तो
आरोपियों ने गुनाह कबूल कर
लिया। पुलिस तलाशी के दौरान
गहने और नकदी भी पुलिस ने
बरामद की।
जोगिंद्रनगर थाना के कार्यकारी
प्रभारी गोबिंद पाल ने बताया कि
दोनों शातिर डोडा जिले के हैं। इनके चोरी के तार प्रदेश के कई जिलों से
जुड़े हैं। चोरों से नकदी और लाखों
के गहने बरामद हुए हैं। दोनों
आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर
रही है।

बाइट : जोगिंद्रनगर थाना कार्यकारी
प्रभारी गोबिंद पाल

Comments