BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल।लडभड़ोल क्षेत्र में जंगली मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग समेत पति-पत्नी के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

 


लडभड़ोल।लडभड़ोल क्षेत्र में जंगली मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग समेत पति-पत्नी के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पहले मामले में ग्राम पंचायत बघैर-रकतल के गांव ठारा निवासी बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी 73 वर्षीय बकरियों को चराने जंगल गई थी तो अचानक जंगली मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें घायल कर दिया।वहीं दूसरे मामले में क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिहड-बेढहलु के गांव त्रैंबली में अपने गांव के साथ साथ लगते खेतों में घास काटने गए थे तो घास वापिसी में लाती बार अचानक से पति-पत्नी पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।जिसमें जोगिंदर सिंह 35 वर्षीय और मधु देवी 28 वर्षीय को जंगली मधुमक्खियों ने घायल किया है।वही बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी को निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया गया!जहां डॉक्टर द्वारा उनका प्राथमिक उपचार दिलाया गया।वही पति-पत्नी निवासी त्रैंबली को भी निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा उनको प्राथमिक उपचार दिया गया।ड्यूटी पर तैनात नागरिक अस्पताल लडभड़ोल की मेडिकल ऑफिसर डॉ अदिति अवस्थी ने बताया कि जंगली मधुमक्खियों द्वारा घायल हुई बुजुर्ग महिला को उपचार दिया गया है और उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में पति-पत्नी को भी उपचार दिया गया है और उन्हें घर भेज दिया गया है।







Comments