BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल मार्च 2023 में आयोजित 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत


 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया जिसमें हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल  का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि मार्च 2023 में आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में विद्यालय के 10 बच्चों ने भाग लिया उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र काव्या 92 प्रतिशत विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया वही सुचिता ने 84% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि आकाश ने 83% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया वही कनिका ने 82 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा संजना ने 75% अंक लेकर पांचवा जबकि रिया ने 74% अंक लेकर छठा तथा  साक्षी ने 72% अंक लेकर सातवां, शगुन ने 68% अंक लेकर आठवां स्थान व काजल और अदिति ने नवम स्थान हासिल किया l विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय बच्चों की सफलता पर उन्हें और अभिभावको एवम समस्त स्टाफ को बधाई व मुबारकबाद दी l उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही इन होनहार छात्रों को विधालय में आमंत्रित करके पुरस्कृत किया जाएगा  l   इस मौके पर विद्यालय  के वरिष्ठ शिक्षक अंचल शर्मा, करतार जगी, ममता ठाकुर,  आशा राठौर, प्यार चंद राणा,  गौरव राणा,  शिल्पा, सुनंदा, रानी, सचिन, राजीव, ज्ञान, किरण, प्रेमलता, रेखा , राजकुमारी, स्वीटी, रवीना, निशा, काजल, दीपा, अनु, अहिल्या, मीना, मोनिका, शबनम, ममता शर्मा, पवना और सपना मौजूद रहीl

Comments