BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा ने कहा शानन विद्युत परियोजना को पंजाब से लेकर ही रहेंगे ।

 


लडभड़ोल 9 अप्रैल (मिन्टूं शर्मा): जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि शानन विद्युत परियोजना को हर हालत में पंजाब सरकार से वापस लिया जाएगा। चाहे इसके लिए बड़ा आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का संचालन पंजाब सरकार से वापस लेने के लिए प्रदेश सरकार के साथ-साथ पूरा विपक्ष एकजुट है। उन्होंने कहा कि शानन विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर में स्थित है, जिसमें जमीन व पानी हमारा, लेकिन यहां बनने वाली बिजली के साथ-साथ अधिकार पंजाब का । विधायक ने कहा कि 110 मैगावाट की शानन विद्युत परियोजना को मंडी रियासत के राजा जोगिंद्र सेन ने 99 वर्षों के लिए अंग्रेजों को लीज पर दिया था, जिसकी समय अवधि 2024 को पूरी हो रही है और अवधि पूरे होते ही यह विद्युत परियोजना हिमाचल सरकार की हो जाएगी।

प्रकाश राणा ने बीते दिवस जोगिंद्रनगर में पंजाब के लोक निर्माण एवं ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह के उस कथित बयान पर आपत्ति दर्ज की, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह परियोजना पंजाब की है और पंजाब की ही रहेगी। विधायक ने कहा कि पंजाब के ऊर्जा मंत्री के नॉलेज में लीज जैसी कोई जानकारी नहीं है।

 

Comments