BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बैडमिंटन के डबल में अटल मैहता व आरव जबकि सिंगल में अटल बने विजेता राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के दौरान आयोजित हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता


जोगिन्दरनगर/मिन्टूं शर्मा )राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 लडक़ों के वर्ग के डबल मुकाबले में बैजनाथ के अटल मैहता और आरव की जोड़ी विजयी रही। जोगिन्दर नगर के अनिकेत व सुजल की जोड़ी उपविजेता बनीं। इसी प्रतियोगिता के लडक़ों के सिंगल वर्ग में अटल मैहता विजेता जबकि आरव उपविजेता रहे।
खेल प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर की आशिता व सोनाक्षी की जोड़ी विजेता रहीं जबकि इसी स्कूल की अनीशा व इशिता उपविजेता बनीं। लड़कियों के सिंगल मुकाबले में आशिता विजेता जबकि सोनाक्षी उपविजेता रहीं।
डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि मेला समिति की ओर से डबल में विजयी टीम को 21 सौ रुपये तथा उपविजेता को 11 सौ रुपये जबकि सिंगल में विजेता को 31 सौ तथा उपविजेता को 21 सौ रुपये की नकद राशि प्रदान की।
उन्होने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिंगल में 18 तथा डबल में 12 टीमों ने भाग लिया।
कबड्डी के महिला वर्ग में कन्या स्कूल जोगिन्दर नगर विजेता तथा हराबाग स्कूल बना उपविजेता
कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर विजेता जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग की टीम उपविजेता बनीं। इसी प्रतियोगिता के अंडर-14 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की तनु स्टार टीम ने दिव्यांशी स्टार टीम को हराकर विजेता बनीं।



Comments