BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

खेलों से अनुशासन की भावना का होता है विकास-कृष्ण कुमार शर्मा जोगिन्दर नगर में आईटीआई की जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बोले एसडीएम


 जोगिन्दर नगर, 25 अप्रैल-* औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिन्दर नगर में चार दिनों तक चली आईटीआई की 16वीं जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आज सम्पन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में जिला भर के 14 आईटीआई के कुल 346 महिला खिलाडिय़ों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अव्वल रहे खिलाडिय़ों एवं संस्थानों को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर की प्राचार्य प्रो. सुनीता सिंह ने किया था।

इस मौके पर उपस्थित खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि खेलों में भाग लेने से जहां अनुशासन की भावना का विकास होता है तो वहीं व्यक्ति शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ एवं मजबूत बनता है। उन्होने खिलाडिय़ों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निरन्तर भाग लेने का आहवान किया।
उन्होने कहा कि आज के इस आधुनिक एवं तकनीकी दौर में हमारी युवा पीढ़ी मोबाइल गेम्स में अध्यधिक व्यस्त रहने लगी है। जिसके कारण जहां हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है तो वहीं हम खेल के मैदान से भी निरन्तर दूर होते जा रहे हैं। उन्होने सभी खिलाडिय़ों से आहवान करते हुए कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल जरूरत अनुसार ही करें तथा स्वयं को खेल के मैदान की ओर लेकर जाएं। इससे जहां वे शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे बल्कि खेलों के माध्यम से व्यक्ति का सामाजिक निर्माण भी सुनिश्चित होता है। साथ ही इस प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी तो वहीं जो खिलाड़ी पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए हैं उन्हे भविष्य में ओर कड़ी मेहनत की नसीहत दी। उन्होने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से न केवल स्वयं को दूर रखने का आहवान किया बल्कि समाज को भी जागृत करने के लिए आगे आने का आहवान किया।
इसके बाद उन्होने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अव्वल रहे खिलाडिय़ों एवं संस्थानों को पुरस्कृत किया।

 *ओवर ऑल चैंपियन बना आईटीआई मंडी, एथलेटिक्स में चच्योट व वुशु में जोगिन्दर नगर अव्वल*

16वीं महिला आईटीआई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आईटीआई मंडी ओवर ऑल चैंपियन रहा, जबकि एथलेटिक्स में आईटीआई चच्योट, वुशु में जोगिन्दर नगर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संयुक्त तौर पर आईटीआई मंडी व जोगिन्दर नगर अव्वल रहे।
इस अवसर पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जहां आईटीआई बगस्याड़ विजेता तथा आईटीआई मंडी की टीम उपविजेता रहीं तो वहीं कबड्डी में आईटीआई मंडी ग्रेड ए की टीम विजेता तथा आईटीआई मंडी उपविजेता बनीं। इसी तरह बैडमिंटन में आईटीआई मंडी विजेता तथा आईटीआई सुंदरनगर की टीम उपविजेता रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में आईटीआई मंडी विजेता जबकि आईटीआई बगस्याड़ की टीम उपविजेता बनीं। वुशु के 45 किलोग्राम वर्ग में आईटीआई जोगिन्दर नगर की पल्लवी, 48 किलोग्राम में आईटीआई मंडी की गीतांजलि, 52 किलोग्राम में आईटीआई मंडी की निमा, 56 किलोग्राम वर्ग में आईटीआई जोगिन्दर नगर की तनुजा, 60 किलोग्राम में आईटीआई जोगिन्दर नगर की नैंसी चौधरी, 65 किलोग्राम वर्ग में आईटीआई जोगिन्दर नगर की इशा ठाकुर, 70 किलोग्राम वर्ग में आईटीआई मंडी ग्रेड-ए की सपना तथा 75 किलोग्राम वर्ग में आईटीआई मंडी ग्रेड-ए की रश्मि विजेता रहीं।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ऊंची कूद में आईटीआई मंडी की प्रियंका ठाकुर, लंबी कूद में आईटीआई चच्योट की वंदना, शॉटपुट में आईटीआई चच्योट की वर्षा, डिस्कस थ्रो में आईटीआई पपलोग की मोनिका, जैवलिन थ्रो में आईटीआई बगस्याड़ की भारती, 100 मीटर दौड़ में बगस्याड़ की इनू, 200 मीटर में चच्योट की वंदना, 400 मीटर में आईटीआई बगस्याड़ की लोबिना, 800 मीटर में चच्योट की मनीषा तथा 15सौ मीटर दौड़ में आईटीआई निहरी की ललिता कुमारी विजेता रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समूहगान में आईटीआई जोगिन्दर नगर, एकल गायन में आईटीआई सुंदर नगर, ग्रुपडांस में आईटीआई मंडी तथा एकांकी में आईटीआई मंडी विजेता रहा। इसके अतिरिक्त मार्च पास्ट में आईटीआई जोगिन्दर नगर विजेता तथा आईटीआई मंडी उप विजेता रही।
इस अवसर पर प्रधान जिला खेल परिषद एवं प्रधानाचार्य आईटीआई मंडी ग्रेड ए रविन्द्र सिंह बन्याल, प्रधानाचार्य आईटीआई जोगिन्दर नगर नवीन कुमारी, प्रधानाचार्य आईटीआई थलौट अर्पित आनंद, प्रधानाचार्य आईटीआई भदरोटा सचिन शर्मा, प्रधानाचार्य आईटीआई मंडी राकेश सहित अन्य गण्यमान्य अतिथि मौजूद रहे।  















Comments