BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

जोगिंद्रनगर में भ्रूण हत्या का मामला आया सामने, सीवरेज प्लांट में सफाई के दौरान मिला नवजात, पुलिस ने जांच की शुरू


 जोगिंद्रनगर /मंडी जिला में एक बार फिर ममता शर्मसार हुई है। कुछ महीने पहले जहां मंडी शहर के सकोडु पुल के पास मां द्वारा दो नवजात बच्चियों को फेंक दिया था। वहीं ऐसा ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला जिला के जोगिंदर नगर में देखने को सामने आया है। जोगिंदर नगर में आईपीएच विभाग के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में एक नवजात शिशु का भ्रूण मिला है। ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में यह भ्रूण सबसे पहले यहां पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने देखा और इसकी सूचना विभाग को दी। वहीं सीवेज टैंक में भ्रूण मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में कर्मचारी रोजाना की तरह अपने कार्य में जुटे थे। तभी अचानक सीवरेज टैंक में पानी का बहाव कम हो गया। कर्मचारी ने पानी का बहाव कम होने के कारणों का पता लगाने के लिए जब सीवेज टैंक का ढक्कन खोला तो उसने नवजात शिशु का भ्रूण फंसा पाया कर्मचारी ने तुरंत इसकी शिकायत विभागीय कर्मचारियों को दी। विभागीय कर्मचारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी शिकायत दी। जोगिंदर नगर का थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु के भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी पधर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु का यह भ्रूण तीन से चार महीने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने नवजात शिशु के भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाकर, पुलिस में अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी


छानबीन शुरू कर दी है ।

Comments