BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहड लंगेसर की सेवादार श्रीमती गंगा देवी हुई सेवानिवृत्त!

 

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहड लंगेसर की सेवादार श्रीमती गंगा देवी  सेवानिवृत हो गई हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा और उप प्रधानाचार्य प्रमोद कठियाल ने अपने संबोधन में श्रीमती गंगा देवी को सुखद भविष्य की तथा सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय स्टाफ द्वारा श्रीमती गंगा देवी को शोर मोमेंटो और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया। Ladbharolnews की तरफ से श्रीमती गंगा देवी को सेवानिवृत्ति की बधाई तथा सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं।




Comments