BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

जोगिंदरनगर आज दूसरे दिन की 16 बी जिला स्तरीय महिला वर्ग चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता सुबह 6:30 AM बजे शुरू की गई


जोगिंदरनगर :-  दूसरे दिन की 16 बी जिला स्तरीय महिला वर्ग चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता सुबह 6:30 AM बजे शुरू की गई जिसका ब्यौरा इस प्रकार है कबड्डी का पहला मैच गवर्नमेंट आईटीआई कोटली और गवर्नमेंट आईटीआई भदरोता के बीच खेला गया जिसमे में कोटली की टीम विजयी रही दूसरा मैच गवर्नमेंट आईटीआई निहरी और गवर्नमेंट आईटीआई थलीट के बीच में खेला गया जिसमे थलौट की टीम विजयी रही, तीसरा मैच गवर्नमेंट आईटीआई बगसैड और गवर्नमेंट आईटीआई कटौला के बीच खेला गया जिसमे बगसैड की टीम विजयी रही। बैडमिंटन का पहला मैच गवर्नमेंट आईटीआई सुंदर नगर और गवर्नमेंट आईटीआई मंडी के बीच में खेला गया जिसमे सुंदर नगर आईटीआई विजय रही व दूसरा मैच गवर्नमेंट आईटीआई जोगिन्दर नगर और गवर्नमेंट आईटीआई मंडी (वीमेन) के बीच में खेला गया जिसमे गवर्नमेंट आईटीआई मंडी (वीमेन) विजयी रही| दुसरे दिन की इस खेल कूद प्रतियोगिता में खो खो के तीन मैच खेले गये जिसमे पहला मैच गवर्नमेंट आईटीआई जोगिन्दर नगर और गवर्नमेंट आईटीआई डैहर के बीच खेला गया जिसमे जोगिन्दर नगर की टीम विजयी रही, दूसरा मैच गवर्नमेंट आईटीआई भदरोता और गवर्नमेंट आईटीआई निहरी के बीच खेला गया जिसमे भदरोता की टीम विजयी रही तथा तीसरा मैच गवर्नमेंट आईटीआई चचिओट और गवर्नमेंट आईटीआई बगसैड के बीच खेला गया जिसमे बगसैद की टीम विजयी रही। वॉली बाल के तीन मैच किये गये जिसमे से पहला मैच गवर्नमेंट आईटीआई बगसैद और गवर्नमेंट आईटीआई निहरी के बीच खेला गया जिसमे बगसैड की टीम विजयी रही, दूसरा मैच गवर्नमेंट आईटीआई सुंदर नगर और गवर्नमेंट आईटीआई मंडी (वीमेन) के बीच खेला गया जिसमे मंडी (वीमेन) की टीम विजयी रही तथा तीसरा मैच गवर्नमेंट आईटीआई थलीट और गवर्नमेंट आईटीआई जोगिन्दर नगर के बीच खेला गया जिसमे जोगिन्दर नगर की टीम विजयी रही |

इससे पहले कल शाम की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभ आरम्भ श्री मिलाप चंद मैसर्ज जनता फर्नीचर हाउस जोगिन्दर नगर द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के साथ आए गणमान्य श्री टेक चंद जी व श्री राज मल जी भी उपस्थित रहे । संस्थान की प्रधानाचार्य ई० नवीन कुमारी सहित विभिन्न आईटीआई से आए आब्जर्वर जिसमे गवर्नमेंट आईटीआई थलॉट के प्रधानाचार्य अर्पित आनंद, गवर्नमेंट आईटीआई बधरोता के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा व गवर्नमेंट आईटीआई मंडी (महिला) के प्रधानाचार्य राकेश जी ने मुख्य अतिथि सहित ज्योति प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की पूजा की गई व पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभ आरम्भ किया | तत्पश्चात विभिन्न आईटीआई से आए बारह आईटीआई की महिला प्रतिभागियों द्वारा सोलो सोग प्रस्तुत किये गये | यह सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्णायक मंडल की कमेटी श्री प्रकाश जी, परविंदर जी व श्री मति मृदुला शर्मा की अध्यक्षता में किया गया जिसमे प्रथम स्थान गवर्नमेंट आईटीआई सुंदर नगर दुसरे स्थान गवर्नमेंट आईटीआई मंडी व तीसरा स्थान गवर्नमेंट आईटीआई चचिओट ने हासिल किया








Comments