BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

शनि धाम मंदिर मच्छयाल में मंदिर कमेटी के द्वारा मीटिंग का आयोजन"


 जोगिंदर नगर रविवार को शनि धाम मंदिर मच्छयाल में मंदिर कमेटी के द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सर्व सहमति से हनुमान मंदिर के ऊपर चबूतरा बनाने का व सड़क से लेकर मंदिर तक 4 फुट चौड़ा रास्ता बनाने का निर्णय लिया और इस मीटिंग में शनि धाम मंदिर कमेटी के प्रधान  चुनीलाल शर्मा ने बताया कि इस मंदिर कमेटी की स्थापना जनवरी 2017 में हुई थी और इस मंदिर में शनि देव हनुमान और शिव का मंदिर है यहां हर शनिवार को तुलादान किया जाता है और उन्होंने बताया कि हर महीने के दूसरे शनिवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है साथ ही दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में माता एक्ने के लिए आते हैं और यहां हर साल मेले का भी आयोजन किया जाता है उन्होंने बताया कि यहां श्रद्धालुओं के लिए सुलभ शौचालय वह नहाने की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन के द्वारा की गई है

Comments